Advertisement
मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय को सलाह दी है कि वे राजनीति में आएं, जनसेवा भी करें, पर मकान, दुकान और खदान से दूर रहें। सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री चौहान पानी पी-पीकर वंशवाद को कोसा करते थे, लेकिन अब उनके दृष्टिकोण में बदलाव आया है।
वे नर्मदा सेवा यात्रा के बहाने अपने पुत्र कार्तिकेय की राजनीति में लॉचिंग कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अब यह तर्क देंगे कि यदि कोई अपनी योग्यता से आगे बढ़ता है तो इसमें बुराई ही क्या है?
मगर वास्तविकता कुछ और है। कार्तिकेय अगर मुख्यमंत्री के पुत्र नहीं होते तो क्या जैत में सोमवार को कैबिनेट मंत्रियों को दरकिनार कर उन्हें मंच से संबोधित करने का मौका मिलता?
नेता प्रतिपक्ष ने कार्तिकेय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बनाई गई गाइड लाइन का वे पालन करते हुए सच्चे जनसेवक बनें।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |