Video

Advertisement


अग्निवीर वायु भर्ती में बढ़ी आयु सीमा, युवाओं को मिली राहत
Age limit increased in Agniveer Air Recruitment, youth get relief

 अग्निवीर वायु भर्ती के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। वायुसेना ने अधिकतम आयु सीमा में एक साल की छूट देते हुए इसे पहले 21 वर्ष से बढ़ाकर 22 वर्ष कर दिया है। इससे उन उम्मीदवारों को लाभ मिलेगा जो आयु सीमा के कारण पहले आवेदन नहीं कर पा रहे थे।

 

हाल ही में जारी किए गए कोरिजेंडम के अनुसार अब ऐसे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिनका जन्म 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच हुआ हो। इन दोनों तिथियों को मान्य माना जाएगा। इस बदलाव के बाद अधिक संख्या में युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे और देश की सेवा का अवसर पा सकेंगे।

 

अग्निवीर वायु भर्ती के माध्यम से युवाओं को भारतीय वायुसेना में सेवा का मौका मिलता है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता और मेडिकल परीक्षण जैसे चरण शामिल हैं। इन सभी चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को वायुसेना में अग्निवीर के रूप में नियुक्त किया जाता है।

Priyanshi Chaturvedi 5 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.