Advertisement
बैरागढ़ इलाके में बैंक से पेंशन निकालकर घर लौट रही महिला के जेवर ठग कर दो जालसाज भाग गए। जालसाजों ने महिला को कपड़े में रखे कागज की गड्डी की 2 लाख रुपए होना बताकर लालच दिया। इसके बाद कागज की गड्डी उन्हें देकर जेवर लेकर भाग निकले। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए हैं। इसमें दो संदिग्ध दिख रहे हैं।पुलिस के मुताबिक, बी-10 रेलवे कॉलोनी धोबीघाट बैरागढ़ निवासी दुलारी बाई पति स्व. राधेश्याम मालवीय (54) गृहणी हैं। 27 फरवरी की दोपहर करीब 12 बजे वह बैंक ऑफ बड़ौदा से 600 रुपए विधवा पेंशन लेकर घर लौट रही थीं। विक्रमादित्य डेयरी के पहले मेन रोड मिनी मार्केट में उन्हें एक मोटा लड़का मिला। उसने कहा कि माताजी मेरे पास थैले में दो लाख रुपए हैं, इसे अपने पास रख लो। मैं अपने दोस्त को इन्दौर की बस में बैठा के आ रहा हूं। इतने में दुसरा लड़का आ गया। पहले वाला लड़का बोला कि माताजी आप भी अपना पहना हुआ गहना ऊतार कर अपने पास रख लो।मैं उसकी बातो में आकर अपने कान के सोने के बाले जिसमें चैन लगी है , सोने की अगुठी, गले की सोने के पत्ते के मोती वाली माला उतारकर दूसरे लड़के के कपड़े में रख दिया। इसके बाद लड़कों ने लड़कों ने नोटो वाला थैला मुझे दे दिया। बोला कि माताजी इसको भी लो। उसके बाद वह दोनों लड़के वहां से चले गए। जब कुछ देर बाद वह लड़का नहीं आया तो मैने थैले में रखे रुमाल को देखा। रुमाल में मेरे सोने के जेवर की जगह पत्थर रखे हुए मिले। बाद में मैने उसके थैले के अंदर रखे कपड़े को खोला उसमें नोट की जगह कागज की गड्डी दिखी। दोनों लड़के 30 से 35 साल के रहे होंगे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |