Advertisement
Bhopalpatnam से Raipur जाने वाली सुबह 5:30 बजे की प्रमुख बस सेवा पिछले 10–15 दिनों से बंद है। पहले यह बस सीधे राजधानी तक पहुंचती थी, लेकिन अब इसे Bijapur तक ही सीमित कर दिया गया है। इससे यात्रियों को बीच रास्ते में उतरकर आगे का सफर दूसरे साधनों से करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बस का परमिट भोपालपटनम से संचालन का है, लेकिन नियमों को नजरअंदाज कर इसे बीजापुर से ही चलाया जा रहा है। इससे यात्रियों को समय और पैसे दोनों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। रायपुर से आने वाले यात्रियों को भी बीच में उतार दिया जाता है, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
इस बस सेवा के बंद होने से सबसे ज्यादा असर मरीजों, छात्रों और व्यापारियों पर पड़ा है, क्योंकि यह क्षेत्र की एकमात्र सीधी सुविधा थी। लगातार शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। यात्रियों ने मांग की है कि बस सेवा को जल्द से जल्द भोपालपटनम से फिर शुरू किया जाए, ताकि राजधानी तक आसान आवागमन बहाल हो सके।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |