Advertisement
राजगढ़। अकोदिया- सलसलाई रोड़ पर सोमवार अल्सुबह हार्वेस्टर चालक ने तेज व लापरवाही से चलाते हुए कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल 41 वर्षीय कार चालक ने सारंगपुर अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। सारंगपुर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में जीरो पर मर्ग कायम कर संबंधित थाना सलसलाई के सुुपुर्द किया।
सारंगपुर थाना पदस्थ एसआई एसके.लिटोरिया के अनुसार सोमवार अल्सुबह अकोदिया- सलसलाई रोड़ पर ग्राम मदाना जोड़ के समीप हार्वेस्टर चालक ने तेज व लापरवाही से चलाते हुए कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक भावेश (41) पुत्र भैयालाल शाह निवासी अकोदिया गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने हार्वेस्टर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |