Advertisement
एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करा दी। इसके बाद उसके प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर लाश को बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया। महिला खुद ही पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराकर दो दिन तक उसे तलाश करती रही। पुलिस ने FIR के बाद दो दिन में ही इस हत्याकांड का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।मामला भोपाल के सुखीसेवनियां इलाके का है। महिला के मोहल्ले के ही एक युवक से अवैध संबंध थे। उसका पति इसका विरोध करता था। आए दिन दोनों के बीच झगड़े भी होते थे। इसलिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। पढ़िए इस हत्याकांड की सिलसिलेवार कहानी। एसआई रिंकु जाटव ने बताया कि बबलू कुशवाह (35) ग्राम सचिव थे। 18 फरवरी की रात वे अचानक लापता हो गए। पत्नी अनीता ने 21 फरवरी को पति के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की। पूछताछ में मोहल्ले के रहने वाले असलम का नाम सामने आया। उसका बबलू की पत्नी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर बबलू की असलम से लड़ाई हुई थी।संदेह के आधार पर पुलिस ने असलम को हिरासत में लिया। पहले तो वो पुलिस को गुमराह करता रहा। इसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर वह टूट गया। उसने बबलू की हत्या करने की बात कबूल की। आरोपी ने बताया कि लाश को बोरी में भरकर चांचेट गांव के पातरा नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने बुधवार शाम करीब 5:30 बजे असलम की निशानदेही पर पातरा नाले से बबलू की लाश बरामद की। साथ ही असलम का साथ देने वाले आरोपी नईम, एक नाबालिग और पत्नी अनीता को हिरासत में लिया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |