Advertisement
बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव बुधवार को साइकिल से दफ्तर पहुंचे। उन्होंने साइकिल चलाने के पीछे की वजह बताई। मंत्री ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव मेरे सपने में आए थे। उन्होंने मुझे घड़ी दी। मैं जब रोने लगा तो वे भी रोने लगे। नेताजी ने मेरे साथ साइकिल चलाई।इसके बाद मेरे मन में आया कि साइकिल से दफ्तर जाऊं। इससे पर्यावरण भी बचेगा। तेज प्रताप यादव ने राबड़ी आवास से विभागीय कार्यालय अरण्य भवन तक करीब एक किलोमीटर की दूरी साइकिल चलाकर तय की। फिर साइकिल चलाकर आवास पर आए।मंत्री ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए सप्ताह में सभी को एक दिन साइकिल चलाने की जरूरत है। तेज प्रताप यादव ने ट्वीट करके बताया कि सपने में आए मुलायम सिंह के साथ क्या-क्या बातचीत हुई।मेरी नेताजी से पॉलिटिकल बातें हुईं। उन्होंने मुझे कहा कि आप डिपार्टमेंट संभाल रहे हैं, आप आगे बढ़ गए। आपको मेरा आशीर्वाद है। आप बहुत ऊंचाई तक जाइए। इसके बाद उन्होंने मुझे अपनी घड़ी भी दी। घड़ी लेने के बाद मैं भावुक हो गया और मैंने उनसे आशीर्वाद लिया।मैं रोने लगा तो नेताजी भी मेरे साथ रोने लगे। मैंने कहा कि नेताजी आप हम सभी को छोड़ कर चले गए हैं। नेता जी ने कहा कि मैं छोड़कर आप लोगों को कहीं गया नहीं हूं। आप ही लोगों के बीच में हूं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |