Advertisement
मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां बाल विवाह की सूचना पर पुलिस टीम मंडप में पहुंची तो परिवार वालों ने दूल्हा ही बदल दिया। असली दूल्हे की जगह अन्य युवक को दूल्हा बनाकर पुलिस के सामने पेश कर दिया। लेकिन पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि 19 साल के लड़के की शादी कराई जा रही है। पहले तो पुलिस लौट गई। करीब 1 घंटे बाद फिर पुलिस ने दबिश दी। इस बार परिवार वालों को दूल्हा बदलने का मौका ही नहीं मिला। बता दें, लड़कों की शादी करने ली वैधानिक उम्र 21 है।सागर के बांदरी थाना के ग्राम लिधौरा में 19 साल के लड़के की शादी कराई जा रही थी। कंट्रोल रूम में मुखबिर ने बाल विवाह होने की सूचना दी। खबर मिलते ही एसपी ने टीम मौके पर भेजी। विशेष किशोर पुलिस इकाई, चाइल्ड लाइन और बांदरी थाना की टीम लिधौरा पहुंची। जहां बारात लग रही थी। लेकिन दूल्हा और दुल्हन पक्ष को पहले ही भनक लग गई थी कि पुलिस आने वाली है। इससे पहले ही उन्होंने दूल्हा बदल दिया। एक अन्य युवक को दूल्हा बनाकर पुलिस के सामने पेश कर दिया। पूछताछ में पुलिस को संदेह हुआ। परिवार वालों ने पुलिस से बहस भी की। जिसके बाद पुलिस टीम वापस लौट गई।विशेष किशोर इकाई की ज्योति तिवारी ने बताया कि बाल विवाह की सूचना पर कंट्रोल रूम को मिली थी। इसके बाद एसपी के निर्देशन में लिधौरा में पहुंचकर जानकारी ली गई। वहां मौजूद घराती और बरातियों ने दूल्हा बदल दिया था। स्थितियों को देख टीम मौके से वापस लौट आई। करीब 1 घंटे बाद दोबारा मंडप में टीम पहुंची तो असली दूल्हा मिल गया। जिसके उम्र संबंधी दस्तावेज देखे गए तो वह 19 साल का होना पाया गया। जिस आधार पर बाल विवाह रोका गया। परिवार वालों को समझाइश दी कि 21 साल की उम्र होने पर बेटे की शादी कराएं। हालांकि लड़की की उम्र 18 है, जो बालिग है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |