Advertisement
चुनाव का समय अब नज़दीक है। और चुनाव आते ही नेताओं के बोल बदल जाते हैं। अब ऐसे ही अचानक सुर बदले है मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के। दरअसल शहरों में विकास की बात करते हुए। शिवराज सरकार की विकास यात्रा अब गाँव में पहुंच रही है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया की विकास यात्रा के मुख्य अतिथि हैं। वही नरोत्तम मिश्रा ने विकास यात्रा के दौरान कहा की यह देश सबका है। भाजपा सबका विकास करती है। मेरे कार्यालय में यदि हिन्दू की समस्या का समाधान होता है। तो मैं मुस्लिमों की भी समस्या का समाधान करता हूँ। साथ ही गृह मंत्री ने कहा भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग की चिंता करती है। प्रधानमंत्री आवास योजना हो या खाद्यान्न वितरण, या योजनाएं हो। सभी वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिला है। गृह मंत्री ने विकास यात्रा में ही 32 लाख 5 हजार की लागत से होने वाले रिंग रोड निर्माण पोल शिफ्टिंग कार्य का शिलान्यास किया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |