Advertisement
भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गाँधी ब्रेक मूड में नज़र आरहे हैं। राहुल गांधी गुलमर्ग में स्कीइंग का लुफ्त उठाते हुए नज़र आए। जहां उन्होंने केबल कार की सवारी भी की। राहुल बुधवार को श्रीनगर एयरपोर्ट से सीधे गुलमर्ग रवाना हो गए। कुछ देर तंगमर्ग में भी रुके। इस दौरान उन्होंने मीडिया बात नहीं की और सिर्फ उन्हें दूर से ही नमस्कार किया। उन्होंने यहां स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की। उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। राहुल ने टूरिस्ट से भी बात की। राहुल से मिलने के बाद एक टूरिस्ट ने कहा- हम सौभाग्यशाली हैं कि यहां हमारी राहुल गांधी से मुलाकात हो गई। वहीं दूसरे ने कहा कि राहुल भारत जोड़ो यात्रा के बाद छुट्टी लेने के हकदार हैं। बता दे कि इससे पहले वे अपने भारत जोड़ो यात्रा के आखिरी पड़ाव के दौरान 29 जनवरी को श्रीनगर पहुंचे थे। उन्होंने 145 दिन की भारत जोड़ो यात्रा की थी। यहां लालचौक पर तिरंगा फहराने के बाद उन्होंने अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ बर्फबारी का लुत्फ भी उठाया था। जानकारी के मुताबिक, राहुल गुरुवार को कुछ राजनीतिक लोगों के साथ बैठक भी कर सकते हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |