Advertisement
शिवपुरी में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और खुद थाने पहुंच गया। बताया जा रहा है प्रेम प्रसंग के चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया है। मामला बदरवास का है। जहां थाने में रात चार बजे एक युवक पहुंचा। युवक के हाथ खून से सने हुए थे। और कहा कि में अपनी पत्नी की हत्या करके आया हूं। मुझे गिरफ्तार कर लो। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्त में लेकर जब आरोपी के गांव पहुंची तो आरोपी की पत्नी की लाश खून से लथपथ पड़ी हुई थी। बदरवास थाना पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार सुमेला गांव के रहने वाले 38 साल के रामकृष्ण केवट अपनी पत्नी 35 साल की पत्नी आशाबाई केवट पर शक करता था कि उसकी पत्नी का प्रसंग गांव के ही एक सजातीय युवक के साथ चल रहा है इसी बात को लेकर वह अक्सर अपनी पत्नी से झगड़ा करता रहता है। जानकारी के अनुसार रामकृष्ण और उसकी पत्नी आशा का एक रोज पूर्व झगड़ा हो गया गया था। इसके बाद आशा अपने मायके करैरा के सिल्लारपुर गांव चली गई। लेकिन उसी शाम आशा का भाई दीपक केवट उसे छोड़ने आ ससुराल आ गया था। उसी रात यह घटना हुई।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |