Advertisement
मध्यप्रदेश से लूट का एक मामला सामने आया है। जहां लुटेरों ने बन्दुक अड़ाकर आधा करोड़ से ज़्यादा की डकैती को अंजाम दिया है। और मानो इस लूट को अंजाम देकर लुटेरे प्रदेश की कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखा रहें हो। जानकारी के अनुसार मामला राजगढ़ जिले के सारंगपुर का है। जहां पचोर थाना क्षेत्र के उदनखेड़ में हथियारबंद बदमाश व्यापारी के घर के चैनल गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। फिर व्यापारी की पत्नी पर बंदूक अड़ा दी। इसके बाद तिजोरी की चाबी मांगी। बदमाशों ने तिजोरी से 40 तोला सोना, 50 किलो चांदी और 15 लाख रुपए कैश लूट लिए। तिजोरी में सिर्फ 11 रुपए छोड़े। घटना रविवार रात करीब 2.30 बजे की है। पीड़ित नगर सेठ श्रीनाथ अग्रवाल (70) ने बताया कि रात करीब 2.30 बजे के लगभग मैं सो रहा था। बच्चे पचोर रहते हैं, जब मैं उठा तो 5 लोग खड़े थे। डकैतों ने पत्नी को डराकर तिजोरी की चाबी ले ली। वे तिजोरी में रखा सोना, चांदी, दस्तावेज और 15 लाख रुपए कैश बोरियों में भरकर ले गए। साथ ही सुरक्षा के लिए रखी हुई बंदूक भी वे अपने साथ ले गए। फिलहाल पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |