Advertisement
एयर एशिया पर शिनवार को डीजीसीए ने 20 लाख रूपए का जुर्माना लगा दिया। बताया जा रहा है यह जुर्माना पायलट द्वारा ज़रूरी निर्देशों के पालन न करने पर लगाया गया है। जानकारी के अनुसार डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने बताया कि 23 से 25 जनवरी के बीच आठ अधिकारियों ने एयर एशिया का इंस्पेक्शन किया था। जांच के दौरान पाया कि एयर एशिया के पायलट कुछ जरूरी निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे क्योंकि उन्हें पायलट प्रोफिशिएंसी टेस्ट के दौरान इन नियमों की जानकारी ही नहीं दी गई थी। एयर एशिया के आठ जांचकर्ताओं पर भी ठीक से ड्यूटी नहीं करने पर 3-3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही एयर एशिया के ट्रेनिंग हेड को 3 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया। डीजीसीए एयर एशिया के मैनेजर, ट्रेनिंग हेड और तमाम जवाबदेह अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा कि पायलट ने अनिवार्य अभ्यास क्यों नहीं किए गए? नोटिस का लिखित जबाब मांगा है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |