Advertisement
पचोर में दो युवकों की ट्रैन से कटकर मौत हो गयी। युवक बंद फाटक में पटरी से पार हो रहे थे उसी दौरान या हादसा हुआ। बताया जा रहा है 300 मीटर तक युवकों के अंग मिले हैं। जानकारी के अनुसार दुर्घटना शुक्रवार दोपहर करीब 11:30 बजे की है। देवकरण विश्वकर्मा निवासी थाना लीमाचौहान और काॅलोनी निवासी कैलाश रजक काम के लिए जा रहे थे। दोनों युवक बंद पड़े कालोनी फाटक से गुजर रहे थे। उसी दौरान कोटा से इंदौर की ओर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। दाेनों कुछ समझा पाते इससे पहले वे ट्रेन से टकरा गए।टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों के कई टुकड़े हो गए। हादसे की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस की टीम भी पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की की मदद से युवकों के शरीर के टुकड़ों को समेटकर अस्पताल पहुंचाया। जहां युवकों का पोस्टमार्टम किया गया। और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |