Advertisement
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने एक पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 5 फरवरी की शाम करीब 7 बजे 5 वर्षीय मासूम अपने घर से थोड़ी दूर खेल रही थी। इसी दौरान 50 वर्षीय आरोपी बच्ची को 5 रुपए का लालच देकर अपने घर के अंदर लेकर गया। इसके बाद आरोपी ने मासूम के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि 6 फरवरी को पीड़ित मासूम की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। सोमवार को रात करीब 10 बजे आरोपी को गिरफ्तार किया गया। हम आपको बता दें आरोपी मासूम के घर के पड़ोस में ही रहता है। 5 फरवरी की रात बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित बच्ची और आरोपी एक ही समाज के हैं। एक ही मोहल्ले में रहने के चलते बच्ची आरोपी को दादा कहकर बुलाती थी। पहचान का फायदा उठाकर ही आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |