Advertisement
मध्यप्रदेश के सागर में एक बच्चे की नदी में डूबने से मौत हो गई। बताय जा रहा है बच्चा मवेशियों को पानी पिलाने के लिए गया हुआ था उसी दौरान यह हादसा हुआ। जानकारी एक अनुसार आवेश पुत्र रामसिंह यादव उम्र 14 साल निवासी झीला घर से मवेशी लेकर बीना नदी में पानी पिलाने के लिए गया था। घाट पर वह मवेशियों को पानी पिला रहा था। तभी नदी में डूब गया। जब काफी देर तक आवेश घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने तलाश शुरू की। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। इसी बीच नदी किनारे आवेश के जूते और लाठी मिली। आवेश के नदी में डूबने के संदेह पर परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और सर्चिंग शुरू की गई। लेकिन आवेश नहीं मिला। जिसके बाद सागर से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर बीना नदी में सर्चिंग की। सर्चिंग के दौरान आवेश का शव पानी से बाहर निकाला गया। जिसके बाद शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पीएम के बाद बच्चे के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |