Advertisement
कटनी में भट्ठे के पास एक युवक का शव खून से लतपत अवस्था में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा और जांच में जुट गया। मृतक युवक के शरीर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान है। मामला रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र का है। मृतक का नाम अरविंद वंशकार बताया जा रहा है। मृतक के पिता विजय वंशकार ने बताया की उनका बेटा कल शाम को घर से निकाला था। जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की गई। उसके दोस्तों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया की वह किसी लड़की के घर जाने की बात कर रहा था। लेकिन उसके बाद वह कहा चला गया उन्हें नहीं पता। सुबह होते ही मोहल्ले के लोगो ने अरविंद का शव गढ्ढा टोला के ईट भट्ठे के पास खून से लथपथ अवस्था में देखा। जिसकी सूचना परिवार को दी गई। पूरा परिवार घटना स्थल पर पहुंचा। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। और हत्यारे की तलाश की जा रही है। वहीं घटना स्थल पर पहुंचे सीएसपी विजय प्रताप सिंह ने बताया की। उन्हे जैसे ही इस हत्या की सूचना मिली वह अपने पुलिस बल के साथ पहुंचे। मृतक अरविंद वंशकार के शव का पंचनामा कर। कार्यवाही करते हुए मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम बुलवाकर पूरे मामले की जांच की जा रही है। सीएसपी विजय प्रताप ने यह भी बताया की मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान है। जिस वजह से उसकी मौत हुई है। फिलहाल मामले की आगे जांच की जा रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |