Advertisement
बुराहनपुर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की कबर सामने आयी है। जहां एक गन्ने से भरे ट्रक ने मजदूरों से भरी पिकअप में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी की 5 मजदूरों की मौत हो गई वहीं 3 घायल है। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाज़ुक बताई जा रहे है। जानकारी के अनुसार हादसा बुरहानपुर जिला मुख्यालय से करीब 62 किलोमीटर दूर देड़तलाई-शेखपुरा के बीच में हुआ। यहां एक पेट्रोल पंप के पास दोपहर करीब 2 बजे गन्ने से भरे ट्रक ने मजदूरों से भरी पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 5 मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इधर सूचना मिलते ही देड़तलाई चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि , स्पॉट से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार रवाना किया गया है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मजदूरों से भरी पिकअप खंडवा से देड़तलाई की ओर जा रही थी। जिसमें कुछ मजदूर परिवार सवार थे। जबकि गन्ने से भरा ट्रक देड़तलाई से खंडवा की ओर जा रहा था। वाहन महाराष्ट्र पासिंग बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |