Advertisement
शुक्रवार की शाम सागौर पुलिस टीम को गांजे की बड़ी खेप हाथ लगी है। बताया जा रहा है तस्कर लगभग 15 किलो गांजे की डेलिवेरी देने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने उन्हें धर दबोचा। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जिले के गंधवानी क्षेत्र के युवक गांजे की डिलीवरी देने के लिए सागौर क्षेत्र में आ रहे हैं, सूचना के आधार पर पुलिस ने बैरिकेडस लगाकर वाहन चैकिंग शुरु की। कुछ देर बाद उक्त मारुति वैन के अंदर बोरे में गांजा मिला, जिसे मौके पर जप्त करते हुए पुलिस टीम थाने पर लेकर गई। जहां पर शनिवार सुबह कार्रवाई करते हुए पंचनामा बनाकर पुलिस ने गांजा परिवहन करने को लेकर वाहन में सवार पांच युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार गांजे का वजन करीब 15 किलोग्राम निकला, ऐसे में वाहन में सवार दिनेश पिता भारत, भेरुसिंह पिता टीकमसिंह, सोहन पिता भंगडा, कमलेश पिता मदन व शंकर पिता रघुनाथ को गिरफ्तार करके एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। वाहन सहित अवैध मादक पदार्थ की कुल कीमत 3 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। वहीं आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |