Advertisement
मंगलवार को एक तेज़ रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे तीन लोगों की मौत हो गई वहीं एक घायल है। बताया जा रहा है हादसे में मृत हुए लोग एक ही परिवार के सदस्य थे और इलाज के लिए नागपुर जा रहे थे। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई जिसके बाद शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार सीधी जिले के थाना जमोंडी निवासी बाबूलाल परिहार अपने बेटे आशीष सिंह, पत्नी और साथी राम नरेश सोनी के साथ इलाज करवाने जा रहें थे। जैसे ही कार सिहोरा थाना के ग्राम मोहला के पास पहुंची तभी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और सड़क किनारे जाकर पलट गई। घटना के बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला वही घायल को सिहोरा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |