Advertisement
सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग कर कांग्रेस नेता दिग्वविजय सिंह कांग्रेस की जमकर किरकिरी करवा रहे हैं। हालाँकि कांग्रेस ने दिग्विजय के बयान से किनारा कर लिया है। इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भोपाल में कहा, ये कभी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगते हैं, कभी राम के अस्तित्व का सबूत मांगते हैं, कभी राम सेतु का सबूत मांगते हैं। दिग्विजय सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा में चलते-चलते यह बोला है राहुल। गांधी साथ चल रहे दिग्विजय सिंह सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं। यह सेना का मनोबल गिराने का पाप कर रहे हैं। पाकिस्तान के साथ खड़े हैं, ये दिख रहा है। मैं तो राहुल गांधी से जवाब मांगना चाहता हूं कि यह कैसी भारत जोड़ो यात्रा है? टुकड़े टुकड़े गैंग आपके साथ चल रही है। सेना का मनोबल गिराया जा रहा है। दिग्विजय सिंह के राज में मध्यप्रदेश सिमी का गढ़ था। कांग्रेस के DNA में ही पाकिस्तान परस्ती है। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कमलनाथ को अनुसूचित जनजाति की बैठक करने का अधिकार नहीं। उन्होंने पेसा एक्ट लागू नहीं किया। आदिवासी महापुरुषों के नाम पर स्मारकों के नाम नहीं रखे। एक बात का कमलनाथ जवाब दे ,कि विशेष पिछड़ी जाति बैगा, भारिया, सहरिया जनजाति की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए भाजपा सरकार देती थी। कमलनाथ की 15 महीने सरकार रही, तब आपने पैसा बंद क्यों किया?
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |