Advertisement
भोपाल के पॉश इलाके न्यू मार्किट में सिलेंडर के ब्लास्ट होने से ज़ोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना ज़ोरदार था कि अगल बगल के लोग बुरी तरह से सहम गए। त्रिवेणी अपार्टमेंट स्थित एक फ्लैट आग लगने के बाद गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस दौरान तेज धमाका भी हुआ। जिस जगह सिलेंडर फटा, वह दीवार में भी बड़ा सा होल हो गया। सिलेंडर में ब्लास्ट होने से ऊपर-नीचे के फ्लेट में भी नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार फ्लैट स्कूल शिक्षिका नुसरत जहां का है। प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शार्ट सर्किट सामने आई है। सबसे पहले बेडरूम में आग लगी थी। इससे AC,टीवी, बेड समेत काफी सामान जल गया। आग की लपटें गैलरी तक पहुंच गई। यहां पर भरा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर रखा था। आग की चपेट में आने से सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट का धमाका बहुत तेज था। वहीं, दीवार में बड़ा होल भी हो गए।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |