Advertisement
मध्यप्रदेश के शिवपुरी से एक मामला सामने आया है। जहां प्रेमिका को पाने के चक्कर में एक युवक ने उसके पति की हत्या की करने कोशिश की। इसमें आरोपी के दोस्तों ने भी उसकी मदद की। जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात को कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंहनिवास गांव की है। आरोपी युवक की रिश्तेदारी खरई जालिम गांव में थीं। इसके चलते वह अक्सर गांव में आता-जाता था। इस दौरान उसकी जान-पहचान वहां की एक युवती से हो गई। युवक को उससे प्यार हो गया। युवती के परिजनों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने युवती की शादी कही और तय कर दी। इसके बाद भी युवक ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। जालिम गांव की रहने वाली युवती की शादी 2 साल पहले श्योपुर के किंजरी गांव के युवक से हुई थी। शादी के बाद युवती और उसका पति शिवपुरी के मनियार में किराए का घर लेकर रह रहे थे। पति प्राइवेट जॉब करता था। जिसके बाद आरोपी ने प्रेमिका के पति से दोस्ती की और फिर अपने दुसरे दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। वहीं पीड़ित युवक के बयान केआधार पर युवती के प्रेमी सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |