Advertisement
निर्माण लागत को लेकर रेलवे और पीडब्ल्यूडी एवं मंडी बोर्ड के बीच पैसों का विवाद चल रहा है। इस वजह से बावड़िया कला रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) और करोंद अंडर ब्रिज का काम अटक गया है।
कोलार रोड से बावड़िया कलां को डायरेक्ट एप्रोच करने के लिए 38 करोड़ से अधिक की लागत से बन रहे आरओबी का काम तो शुरू हो चुका है, लेकिन रेलवे की तरफ से अपने हिस्से का पैसा नहीं देने के कारण यह प्राजेक्ट रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा। इसकी डेड लाइन अक्टूबर 2018 है। आरओबी बना रही पीडब्ल्यूडी ने अपने हिस्से का 19.50 करोड़ रुपए जमा कराने के लिए रेलवे को पत्र लिखा है। पीडब्ल्यूडी ने रेवेन्यू शेयरिंग के आधार पर निर्माण लागत पर अपने हिस्से की राशि मांगी है। फिलहाल पीडब्ल्यूडी अपनी राशि से 850 मीटर लंबे पुल का निर्माण करा रहा है, लेकिन आगे चलकर यदि रेलवे ने अपने हिस्से की राशि जमा नहीं कराई तो इसकी रफ्तार धीमी पड़ जाएगी। इस बीच रेलवे ने निर्माण ऐजेंसी को यह भी नहीं बताया है कि वह अपने हिस्से की राशि कब जमा कराएगा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |