Advertisement
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को जम्मू कश्मीर पहुंच चुकी है। इस दौरान मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एक भाषण दिया। जिसमे उन्होंने एक बार फिर 2016 में हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाये है। उन्होंने कहा अब तक सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत नहीं दिया है। केंद्र सरकार सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बात करती है कि हमने इतने लोग मार गिराए हैं, लेकिन सबूत कुछ नहीं है। वे केवल यहीं नहीं रुके। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के साथ 2019 में पुलवामा हुए आतंकी हमले को लेकर भी प्रधानमंत्री मोदी पर वार किया है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि पुलवामा हमले के वक्त सीआरपीएफ अफसरों ने कहा था कि जवानों को एयरक्राफ्ट से मूवमेंट कराया जाए, पर प्रधानमंत्री नहीं माने। जिसके कारण यह हादसा हुआ। वहीं दिग्विजय सिंह के इस बयां पर भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि गैरजिम्मेदाराना बयान देना कांग्रेस पार्टी का चरित्र है। हमारे सुरक्षा बलों के खिलाफ बोलने वाले किसी को भी देश बर्दाश्त नहीं करेगा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |