Advertisement
गुना में एक 20 साल के युवक ने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली है। खुदकुशी करने से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया है जिसमें वह अपने हालत बयान करता हुआ दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार मामला धरनावदा का है। यहां राजेश जैन किराना दुकान चलाते हैं। उनके एक बेटा और एक बेटी है। बड़ा बेटे सम्यक जैन (20) ने इसी साल क्लास 12th पास कर कॉलेज में एडमिशन लिया था। वह फर्स्ट ईयर में था। शनिवार दोपहर उसने जहर खा लिया। जहर खाने के बाद छात्र की तबीयत बिगड़ गई। परिवार वाले उसे गुना लेकर आए। यहां एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया। 9 घंटे चले इलाज के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। अस्पताल में दम तोड़ने से पहले उसने 4 लोगों पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने भी कुछ लोगों पर दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। वहीं छात्र वीडियो में कहता हुआ दिखाई दे रहा है कि कि ईमानदारी में मेरा मरण हो गया। छात्र के पिता ने दो पार्टियों को जमीन बेची थी। राजस्व रिकॉर्ड में खसरा नंबर गलत चढ़ गए। दोनों ही ,खरीदार आगे के हिस्से की जमीन चाह रहे थे। नहीं देने पर उससे 3 करोड़ रुपए देने की डिमांड की जा रही थी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में हरपाल धाकड़, कोमल धाकड़, अरविंद जैन और प्रवीण जैन के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |