Advertisement
दतिया से दहेज़ प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है। जहां दो लाख रूपए न देने पर ससुराल वालों ने बहु और एक साल की मासूम को घर से बाहर निकाल दिया। जानकारी के अनुसार इंदरगढ़ निवासी 26 वर्षीय दीप्ति गोस्वामी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि, उसकी शादी 5 मई 2019 को भिंड के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद 23 अगस्त 2021 को बेटी हुई तो, ससुराल जनों ने दहेज में ओर दो लाख रुपए की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद जब डिमांड पूरी नहीं हुई तो ससुराल जनों ने उसे बेटी के साथ घर ने निकाल दिया। विवाहिता के पिता ने शादी में सामर्थ्य अनुसार दान दहेज भी दिया। लेकिन अतिरिक्त 2 लाख रुपए ना देने पर नवविवाहिता को एक वर्षीय बेटी के साथ घर से भगा दिया। जिसके बाद पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है। और मामले की जांच शुरू कर दिए है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |