Advertisement
नरसिंहपुर में एक बस ने बुआ और भतीजे को कुचल दिया जिससे दोनों की मौत हो गई। मामला शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे का है। जब एक यात्री बस ने 3 साल के मासूम और उसकी बुआ को पहले टक्कर मारी और फिर कुचलते हुए निकल गई। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नरसिंहपुर के करेली में उमाबाई नाम की महिला अपनी भतीजी सोनम को स्कूल छोड़कर घर लौट रही थी। उनके साथ सोनम का छोटा भाई सागर भी था। दोनों पैदल ओवरब्रिज के पास एक दुकान के सामने पहुंचे थे। तभी नरसिंहपुर से सागर की ओर जा रही यात्री बस ने बुआ-भतीजे को कुचल दिया। बस दोनों को टक्कर मारते हुए उनके ऊपर से गुजर गई। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। हादसे के बाद पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है, लेकिन ड्राइवर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलश में जुटी हुई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |