Advertisement
मध्यप्रदेश के खरगोन में एक बस हादसा हो गया है। जहां यात्रियों से भरी बस पलट गयी। घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी वहीं 47 घायल है। जिनमें से 7 गंभीर घायलों को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है बस इंदौर से खंडवा जा रही थी। ओवरटेक करने के दौरान बस बेकाबू हो गई और तीन बार पलटी खाई। जानकारी के अनुसार हादसा बड़वाह से करीब 7 किलोमीटर दूर सुबह करीब साढ़े 11 बजे बागफल और मनिहार के बीच हुआ। यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर शराब पिया हुआ था। बड़वाह की ओर जाते समय ड्राइवर तेज गति से बस चला रहा था। इसी दौरान एक कार को ओवरटेक करते समय बस बेकाबू हो गई और पलट गई। 38 सीटर बस में 50 यात्री सवार थे। मरने वाले यात्रियों में दो पुरुष और एक महिला है। इनमें छैगांवमाखन के रहने वाले श्रवण की पहचान हो पाई है। बाकी दो मृतक के बारे में पता लगाया जा रहा है। हादसे के बाद घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |