Advertisement
प्रदेश के शिवपुरी में एक फॉरेस्ट कर्मचारी ने ऑफिस में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही वन विभाग के कर्मचारी का शव फंदे पर लटका हुआ देखा। उसके बाद इसकी सुचना तुरंत पुलिस को दी गयी। जिसके बाद पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कोलारस के गर्ल्स हॉस्टल के पास रहने वाला 48 वर्षीय मुकेश राजावत वन विभाग में स्थाई कर्मचारी के तौर पर पदस्थ था। मुकेश की ड्यूटी रात्रि में लगा रखी थी। वन विभाग के एसडीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुकेश राजावत हर रोज की तरह बीती रात भी अपनी ड्यूटी पर आया था। आज दोपहर वन विभाग की कंप्यूटर ऑपरेटर नौशाद जब टॉयलेट के लिए गया हुआ था। इसी दौरान वन कार्यालय के एक कमरे की खिड़की में उसे एक शव लटका हुआ दिखाई दिया। पुलिस का कहना है कि वनकर्मी के शव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस जांच-पड़ताल करने में जुटी हुई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |