Advertisement
रीवा में एक युवक की 500 फिट गहरी खाई में गिरने के कारण मौत हो गई। बताया जा रहा है युवक सहित 5 दोस्त पार्टी मानाने गए थे। जहां नशे की हालत में युवक खाई में गिर गया। जानकारी के अनुसार सचिन सिंह पुत्र गुलाब सिंह 24 वर्ष निवासी बम्हनी अजमेर अपने चार अन्य दोस्तों के साथ रविवार की शाम पिकनिक का प्लान बनाया। पांच साथी शाम 7 बजे पार्टी का सामान लेकर बम्हनी पहाड़ चढ़ गए। वहां कंदराओं के बीच खाना पीना बनने लगा। फिर देर रात तक पार्टी का दौर चलता रहा। इसी बीच नित्यक्रिया करते समय एक युवक बहक गया। जब तक साथी कुछ समझते वह 500 फीट गहरी खाई में समा चुका था। परिवारिक सदस्य व दोस्त के साथ हुई दुर्घटना के बाद साथियों का नशा उतर गया। जिसके बाद इसकी सुचना तुरंत पुलिस को दी गईं जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने गांव वालों की मदद से शव को बरामद कर लिया है। फिलहाल पीएम कराने पुलिस अस्पताल पहुंची है। जहां पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया ।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |