Advertisement
राजधानी भोपाल से कुछ दिनों पहले एक दलित नाबालिग लड़की का अबॉर्शन करने का मामला सामने आया था। जिसमें अबॉर्शन करने वाले आरोपी बीएचऍमएस डॉक्टर मयंक श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपी डॉक्टर के क्लीनिक को भी सील कर दिया गया है। आपको बता दें आरोपी फैजल ने खुद को शान पंडित बताकर 16 साल की छात्रा से दोस्ती की, फिर उसके साथ रेप किया था। आरोपी ने नाबालिग के कुछ वीडियो भी बना लिए थे, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वो 3 साल तक उससे संबंध बनाता रहा। प्रेग्नेंट होने पर उसने 3 बार नाबालिग का अबॉर्शन भी कराया था। एक बार डॉक्टर से और 2 बार खुद दवा देकर अबॉर्शन कराया था। आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर बच्ची ने 13 दिसंबर को अजाक थाने में मामला दर्ज कराया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अगले दिन ही आरोपी फैजल को गिरफ्तार कर लिया था। अब बच्ची का अबॉर्शन करने वाले डॉक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी डॉक्टर से पूछताछ कर रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |