Advertisement
मध्यप्रदेश के राजगढ़ से एक मामला सामने आया है। जहां एक बैंककर्मी ने तालाब में कूदकर ख़ुदकुशी कर ली। मृतक के एक सुसाइड नोट भी मिला है। जानकारी के अनुसार खिलचीपुर में गुरुवार को बैंककर्मी प्रदीप राणा (28) लापता हो गया था। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। रानी बाग के तालाब के किनारे उसकी जैकेट और मोबाइल मिला। जैकेट के ही पास दो सुसाइड नोट भी थे। आत्महत्या की आशंका जताते हुए परिवार ने पुलिस को सूचित किया। तालाब में गोतोखोरों की टीम गुरुवार शाम 7 बजे तक शव तलाश करती रही, लेकिन कुछ नहीं मिला। अंधेरा होने पर रेस्क्यू रोक दिया गया। शुक्रवार सुबह गोताखोर फिर से तालाब में कूदे। शव नहीं मिलने पर उन्होंने मछली के जाल का सहारा लिया और पूरे तालाब में जाल का डाल दिया। काफी प्रयास के बाद शव जाल में फंसा, जिसे बाहर निकाला। मृतक का एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमे उसने लिखा है मेरी मौत का कारण रवि सोजनिया है। उसने मेरी आईडी का गलत उपयोग कर राशि का गबन किया है। EPFO में मम्मी का नाम है। 121330 वाला बीमा खिलचीपुर सीबी ब्रांच से करवाया है। ओमप्रकाश शर्मा जी से 2,23,000 रुपए लेने हैं। महेंद्र सिंह खींची गुनाखेड़ी से 64 हजार रुपए लेने हैं। वहीं उसने अपनी बहन की शादी का ज़िक्र करते हुए लिखा है कि अन्नू दीदी की शादी किसी भी कीमत पर नहीं रोकना, चाहे मैं मर भी जाऊं तो।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |