Advertisement
मध्यप्रदेश के चम्बल में एक 14 साल की छात्रा का अपहरण कर लिया गया। और अपहरण कर ढाई घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। जानकारी के अनुसार आरोपी छात्रा को अपने घर ले गया, वहां उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। छेड़खानी से बचने के लिए छात्रा ने कमरे में रखी एक खाली टंकी में खुद को छिपा लिया। दो घंटे तक वह टंकी में छिपी रही। जब आरोपी का छात्रा पर वश नहीं चला, तो वह कमरे का दरवाजा बाहर से लॉक कर भाग निकला। छात्रा बिचौला हरिजन छात्रावास में रहकर पढ़ाई करती है। परिवार माता बसैया इलाके के खड़िया का पुरा गांव में रहता है। छात्रा ने बताया कि मैं स्कूल से दोपहर ढाई बजे हॉस्टल लौट रही थी। रास्ते में परमाल बाल्मीक (19) मिला। वह पास आया और कहने लगा कि उसकी मां उसे घर बुला रही है। मैं उसे पहले से जानती थी। लेकिन, मैंने जाने से इनकार कर दिया। इस पर वह जबरदस्ती उसे अपने घर ले गया। वहां उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। चिल्लाने की कोशिश की तो मेरा मुंह बंद कर दिया। घटना के वक्त आरोपी के अलावा घर में कोई और नहीं था। जब आरोपी की मां आई, तो उसने छात्रा को बाहर निकाला। घटना 2 जनवरी की है। छात्रा ने अपने घर पहुंचकर परिजन को सारी बात बता दी। जिसके बाद इसकीपुलिस स्टेशन पहुंचकर इसकी शिकायत की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |