Advertisement
मध्यप्रदेश के दतिया से एक मामला सामने आया है। जहां बेटी की लव मैरिज से नाराज़ पिता और भाई ने बेटी के पति पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़के ने आरेंद्र 2022 में उसने पड़ोस में रहने वाली अपने ही गोत्र की शिवानी से लव मैरिज की थी। शादी के बाद से ही शिवानी के घरवाले आरेंद्र से नाराज हैं। वह शिवानी के साथ गुरुवार शाम करीब 6 बजे बाइक से सेवढ़ा चुंगी में रहने वाले जीजा महेन्द्र के घर से लौट रहा था। सेवढ़ा चुंगी बाइपास पर दो बाइक पर चार लोग पीछे से आए। उनके पास हथियार थे। वे कुछ समझ पाते इसके पहले ही उन्होंने फायर कर दिया। एक गोली बाइक के पीछे लगी, वे सड़क पर गिर गए। शिवानी और उसने भागने की कोशिश की। तभी दूसरा फायर हुआ। गोली मेरे हाथ में लगी। लोगों की भीड़ जुटने लगी तो वे लोग भाग निकले। जानकारी के अनुसार पीड़ित की पत्नी ने बताया कि आरेंद्र पड़ोसी है और छोटे-मोटे काम करता है। हमारे अफेयर के बारे में परिवार को पता चला तो भाई और पिता ने आरेंद्र सो मारपीट की थी। और उसके घर वाले उसे हैदराबाद लेकर चले गए। फिलहाल पुलिस ने लड़की के भाई और पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |