Advertisement
चम्बल में जमीन के विवाद को लेकर गोलियां चलने का मामला सामने आया है। और आपस में भिड़ने वाले सख्श दो भाइयों के परिवार है। और दोनों के बीच ज़मीन को लेकर ववाद है। विवाद के दौरान एक दुसरे पर पत्थर भी फेंके गए और करीब 10 राउंड से ज़्यादा फायर हुए है। जानकारी के अनुसार मामला मुरैना जिले के नूराबाद के धनेले गांव का है। यहां गुर्जर परिवार में पुश्तैनी खेती की 7 बिस्वा (5040 स्क्वेयर फीट) जमीन के बंटवारे को लेकर रंजिश चली आ रही है। दोनों पक्षों का दावा है कि जमीन उनके हिस्से में है। आज दोनों परिवार इसी बात पर आमने-सामने आ गए। एक परिवार के मुखिया का नाम सरनाम सिंह गुर्जर है, दूसरे पक्ष के मुखिया का नाम भी सरनाम सिंह गुर्जर है। शुक्रवार सुबह 10 बजे दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और फायरिंग हुई। हालाँकि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ है। लेकिन एक परिवार के नौकर पप्पू के सिर में पत्थर लगा है। घायल को इलाज के लिए नूराबाद अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है। फ़िलहाल पुलिस नेपुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ फायरिंग और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। और आगे की कार्यवाही करने की बात कही जा रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |