Advertisement
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुरूप मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में अब बस और रेल यात्रा के बाद हवाई यात्रा के द्वारा भी बुजुर्गों को दूरस्थ तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जाएंगी। नए वर्ष में पहवाई तीर्थ दर्शन यात्राएं प्रारंभ होंगी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अप्रैल, 2022 से काशी विश्वनाथ की तीर्थयात्रा के साथ पुन: प्रारंभ की गई है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना प्रारंभ करने वाला देश का पहला राज्य है मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को देश के विभिन्न राज्यों ने अपने यहां लागू किया है। वर्ष 2012 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुजुर्ग नागरिकों के लिए तीर्थ यात्रियों के लिए प्रारंभ की थी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी धर्मों के तीर्थ स्थलों को शामिल किया गया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |