Advertisement
भोपाल पुलिस के एक जवान ने मानवीयता का परिचय दिया है। जवान ने अपनी एक किडनी देश की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को देने की इच्छा जताई। यातायात पुलिस थाना भोपाल में पदस्थ आरक्षक गौरव सिंह दांगी ने सुषमा स्वराज के ट्विटर पर लिखा है कि वह अपनी किडनी उन्हें देने को तैयार है। गौरव सिंह ने अपना ब्लड ग्रुप भी इस ट्वीट में लिखा है। गौरव सिंह ने यह ट्वीट आज सुबह 11.27 मिनट पर किया है। जिसमें उन्होंने किडनी देने की इच्छा के साथ अपना ब्लड ग्रुप ओ पॉजेटिव बताया है। गौरव सिंह ने प्रदेश टुडे को बताया कि वे सुषमा स्वराज के प्रशंसक हैं और उनके काम से प्रभावित भी हैं । उनकी हमेशा यही इच्छा रही है कि उनके कारण किसी की जान बच सके।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |