Advertisement
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने कहा है कि बिजली कंपनी के कनिष्ठ यंत्री को सहायक यंत्री के उच्च पद का प्रभार देने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी के खिलाफ नियम विरुद्ध कार्यवाही नहीं की जाएगी। तोमर ने कहा कि प्राप्त प्रस्तावों पर सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा। ऊर्जा मंत्री मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पत्रोपाधि अभियंता संघ और मध्यप्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे थे। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सभी बिजली कंपनी में ऑनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र देने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि डीए बढ़ाने का निर्णय आगामी बोर्ड की बैठक में लिया जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पेंशनर्स के प्रति पूरी श्रद्धा और सम्मान है। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स के सभी बकाया स्वत्यों का भुगतान किया जाएगा। इस दौरान प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे उपस्थिति थे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |