Advertisement
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रविवार की रात एक युवक की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक ट्रेवल्स एजेंसी का मालिक है जिसे बात करने के बहाने बुलाया गया। और फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। जिसके बात तुरंत इसकी सुचना पुलिस को दी गई। जानकारी के अनुसार गेंडे वाली सड़क पर रहने वाले 45 वर्षीय आजिम खान पेशे से ट्रेवल्स एजेंसी के संचालक हैं। रविवार रात को आजिम को उनके घर बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने बात करने के बहाने बाहर बुलाया। आजिम को बदमाश बात करते करते घर से कुछ दूरी पर ले गए। तभी बदमाशों ने गाली गलौज करते हुए आजिम को गोली मार दी। गोली लगते ही आजिम खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग और परिवार के लोग बाहर निकले। जिसे देख बदमाश वहां से भाग निकले। जिसके बाद आजिम को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी खंगाले है। जिसमें आरोपी भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक हमलावर की पहचान बॉबी खान के रूप में हुई है। पुलिस पता लगा रही है कि मृतक और हमलावरों के बीच क्या विवाद था। फ़िलहाल मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |