Advertisement
मध्यप्रदेश से एक मामला सामने आया है जो रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला है। सगे चाचा ने अपनी दो मासूम भतीजियों के साथ दरिन्दिगी को अंजाम दिया है। दोनों मासूम बच्चियों में से एक 15 माह की दूधमुहि बच्ची है तो वहीं दूसरी 7 साल की अबोध। पुलिस ने बताया कि 7 साल की बच्ची के साथ 46 दिन पहले और 15 महीने की मासूम से दो दिन तक बलात्कार किया गया है। बच्चियों की माँ को जैसे ही इसकी खबर लगी। उसने यह बात अपने पति को बताई। जिसके बाद आरोपी देवर ने भाभी के साथ मार भी की और पीट पीट कर अधमरा कर दिया। जिसके बाद इस पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गयी। और वरिष्ठ अफसरों ने महिला पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में 15 माह की दुधमुंही बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां स्थित खतरे से बाहर है।पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी चाचा को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी चाचा प्रमोद चतुर्वेदी 22 वर्ष ने 16 अक्टूबर को पहली बार 7 वर्षीय भतीजी से रेप किया। घटना के बाद मासूम बच्ची रोते बिलखते हुए मां के पास पहुंची। तब माता-पिता आरोपी के खिलाफ थाने जाने लगे। हालांकि परिवारिक दबाव के चलते मां रिपोर्ट दर्ज कराने थाने तक नहीं पहुंच पाई। तब परिवार के लोगों ने सोचा था कि शायद अब ऐसी घटना न हो। इसलिए मामले में पर्दा डाल दिया। आरोपी चाचा ने 46 दिन बाद एक बार फिर वारदात कर सनसनी फैला दी है। उसने 15 माह की भतीजी से गुरुवार की सुबह 10 बजे और शुक्रवार की रात 9 बजे रेप किया। बच्चियों की मां ने भोपाल की निजी कंपनी में कार्य करने वाले पति को फोनकर जानकारी दी। इसी बात पर आरोपी भड़क गया और मां को बुरी तरह पीटा है। आरोपी के विरूद्ध दुष्कृत्य की विभिन्न धाराओं के अलावा पाक्सो एक्ट की धाराओं का अपराध कायम किया गया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |