Advertisement
भ्रष्टाचार दन ब दिन अपने पेअर पसारता जा रहा है। हर विभाग से जुड़ा हुआ हर अधिकारी कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त है। और सोशल मीडिया पर आए दिन अधिकारीयों कर्मचारियों के रिश्वत लेते हुए वीडियो सामने आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है रतलाम के बेड़दा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से। जहां एक महिला की डिलीवरी करने के लिए ,महिला एएनएम ने 600 रूपए की रिश्वत मांगी। वीडियो में साफ़ तौर पर पैसों का लेन दें होता हुआ दिखाई दे रहा है। और महिला के पति और महिला एएनएम के बीच की बातें भी सुनाई दे रहीं है। वीडियो में मरीज के परिजन से कह रही है कि 600 रुपए लगेंगे। परिजन चौंककर कहते हैं कि 4 बच्चे हो गए हैं सैलाना, सरवन में पैसे नहीं लिए थे। वीडियो में मरीज के परिजन 500-500 के दो नोट देते हुए भी दिख रहे हैं। प्रसूता महिला के पति ने इस सारी घटना का वीडियो बनाया और स्थानीय नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों को भेज दिया। जिसके बाद महिला एएनएम को हटा दिया गया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |