Advertisement
मध्यप्रदेश के रीवा से वीडियो सामने आया है। जिसमें एक छात्र को उसके दोस्त बुरी तरह पीटते हुए नज़र आरहे हैं। यहीं नहीं छात्र के दोस्त डंडा टूटने तक उसकी पिटाई करते हैं। और पिटाई करते वक्त छात्र के मुँह पर पैर भी रख देते हैं। इनमें से एक इस पूरी घटना का वीडियो बनाया। जो की अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल मामला जवा थाने के इटौरा गांव का है। दो आरोपी छात्र के एक-एक पैर को पकड़े हुए हैं। एक आरोपी अपना पैर छात्र के मुंह पर रखे हुए है। दूसरा आरोपी डंडा लिए हुए है और छात्र को बुरी तरह पीट रहा है। छात्र गिड़गिड़ा रहा है। हाथ जोड़ रहा है। आरोपी उसे पीटते जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि 17 साल के छात्र के साथ 3 आरोपियों ने 15 दिन पहले मारपीट की। इसका वीडियो शुक्रवार शाम को लोकल वॉट्सएप ग्रुप पर वायरल हुआ। जांच की गई तो पता चला कि वीडियो इटौरी गांव का है। आरोपी छात्र के ही गांव के हैं। और वे नशे के आदी हैं। आरोपियों का तीसरा साथी वीडियो बना रहा है और अपने साथी छात्रों को और पीटने के लिए उकसा रहा है। वहीं अब यह वीडियो वायरल होने बाद जैसे ही पुलिस तक पंहुचा। मामले को संज्ञान में लेते हुई पुलिस ने तुरंत इसके खिलाफ कार्यवाई की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |