Advertisement
सिंगरौली में दो भाईयों की ट्रक के केबिन में दम घुटने के कारण मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों भाई ठण्ड से बचने के लिए ट्रक के केबिन में अलाव जलाकर सोए थे। जिसके कारण उनका दम घुटा और उनकी मौत हो गई। दोनों मृतक चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार मामला सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र का है। ट्रक चालक रावेंद्र सिंह(22) और जगदेव सिंह (26) कोल यार्ड गजराबहरा से बंधौरा पावर प्लांट में जा रहे थे। मंगलवार की रात वे जगगड़ी तिराहे पर पहुंचे थे। रात में दोनों को ठंड लगी तो वे तसले में कोयला जलाकर तापने लगे। इसके बाद वे तसला लेकर ट्रक के अंदर आ गए। इसके बाद ट्रक का शीशा और गेट बंद कर सो गए। बुधवार सुबह ट्रक काफी देर तक सड़क किनारे खड़ा मिला। सुबह आसपास के लोगों ने देखा तो दो युवक केबिन के अंदर थे। लोगों ने आवाज लगाई लेकिन दोनों ने गेट नहीं खोला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गेट तोड़कर देखा तो दोनों की मौत हो चुकी थी। रावेंद्र सिंह ने अपने चचेरे भाई को जगदेव को परिचालक रखा था। जगदेव की 1 वर्ष पहले शादी हुई थी। रावेंद्र की शादी नहीं हुई है। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है। और आगे की कार्यवाई जारी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |