Advertisement
मध्यप्रदेश के मैहर से एक बड़ा ही चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक देवर ने भाभी पर केरोसिन डाल कर आग लगा दी। जिसके बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मामला मैहर थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़ी का है। जहां देवर ने भाभी पर केरोसिन छिड़ककर तीली फेक दी। और भाभी का कसूर बस इतना था कि वह अपने देवर का फ़ोन नहीं उठा पाई थी। जिसके गुस्से के चलते देवर ने भाभी को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है जिस वक्त उसके देवर मनीष फोन कॉललगा रहा था, उस समय वह फोन घर पर ही छोड़कर पड़ोस में चली गई थी। मनीष के घर आने पर उसने यह बात उसे बताई भी थी, लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं था। गुस्से में उसने भाभी के ऊपर केरोसिन छिड़का और माचिस की जलती तीली फेंक दी। आसपास के लोगों और परिजनों ने आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक बोहत देर हो चुकी थी। महिला का आधे से ज़्यादा शरीर आग में झुलस चुका था। वहीं रीवा के अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। और आगे की कार्यवाई की जा रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |