Advertisement
मध्यप्रदेश के सिंगरौली में एक युवक की लाठी डंडो से पीटकर उसकी हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि ज़मीनी विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि ज़मीन को लेकर किस तरह दोनों पक्षों में बुरी तरह लाठी डंडे चल रहे है। इस विवाद में कई लोग शामिल थे जिनमे से एक की मौत हो गई वहीं 6 लोग घायल हैं। जिनमे से 2 गंभीर ररूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार झखरावल गांव निवासी राजेंद्र शाह और रमेश शाह का बृजेश द्विवेदी व उनके परिवार से लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। 21 नवंबर की सुबह दोनों परिवारों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। राजेंद्र के सिर में गंभीर चोट आई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने 8 लोगों पर मामला दर्ज किया है। 4 आरोपियों गिरफ्तारी हो गई है। 2 आरोपी फरार हैं, 2 अस्पताल में भर्ती हैं। फ़िलहाल पुलिस बाकि आरोपियों की तलश कर रही है। और 2 आरोपियों की हालत ठीक होते ही उन्हें कस्टडी में लिए जायेगा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |