Advertisement
मध्यप्रदेश की राजधानी से ख़ुदकुशी का एक मामला सामने आया है। जहां 9वीं कक्षा क एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर लगते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेजा। फ़िलहाल पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार शनि मंदिर के पास बागसेवनिया की रहने वाली वंशिका मालवीय (15) पुत्री राजेश मालवीय निजी स्कूल में 9वीं की छात्रा थी। सोमवार शाम करीब पांच बजे वह घर में थी। मां पूजा काम में जुट गई। थोड़ी देर बाद पूजा ने देखा कि किराएदार द्वारा खाली किए गए कमरे का दरवाजा बंद है। संदेह होने पर मां ने दरवाजा खोला। अंदर देखा तो बेटी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। जिसके बाद आनन फानन में छात्रा को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि मृतका के परिजन पोस्टमॉर्टेम के खिलाफ थे। लेकिन मामला संदिग्ध होने के कारण पोस्टमॉर्टेम कराया गया। फ़िलहाल पुलिस ने ममला दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |