Advertisement
हैवानियत की एक बड़ी घटना सामने आ रही है। यहां आरोपी देर रात अपने घर के बाहर सो रही 9 साल की नाबालिग बच्ची को उठाकर के ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। जैसे-तैसे मासूम बच्ची आरोपी के चंगुल से छुटकर भागी और परिजनों एवं पुलिस को घटना की पूरी घटना के बारे बताया। इसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पहले से ही अपराधी है और वह पहले भी मासूम के साथ रेप के आरोप में जेल में सजा काट चुका है। कुछ समय पहले ही आरोपी जेल से छूटा था। यह घटना इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमितेश नगर की है। मासूम से दरिंदगी की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। कई थानों के पुलिस बल सहित क्राइम ब्रांच की टीम भी आरोपी की पकड़ने के लिए लग गई। आसपास के इलाकों में क्राइम ब्रांच के लोगों ने सिविल ड्रेस में रेकी की। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज निकाले गए। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश की करतूत कैद हो गई है। इसमें दिख रहा है कि कैसे बदमाश घर के पास से ही मासूम को उठा ले गया था। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के रूप में द्वारिकापुरी इलाके के अहीरखेड़ी निवासी चंदन की शिनाख्त की है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी चंदन को गिरफ्तार कर लिया और उसने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |