Advertisement
पार्वती नदी में दो लड़कियों के शव मिले है। बताया जा रहा है कि दोनों मृतका आपस में सहेलियां थीं। जानकारी के अनुसार भावना रावत और शिवानी प्रजापति 12 नवंबर की सुबह 5:00 बजे घर से लापता हो गई थी। दोनों भितरवार में रहती हैं और कक्षा 12वीं की छात्रा हैं। भावना रावत बेलगड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। लेकिन वह शिवानी के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। 12 नवंबर की सुबह दोनों घर से अचानक लापता हो गई थी। दोनों के परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन छात्राएं नहीं मिली। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलश शुरू कर दी। और इसी बीच पार्वती नदी में दो लड़कियों के शव मिलने की खबर पुलिस को लगी। पुलिस ने शव बरामद कर परिजनों से छात्राओं की शिनाख्त कराई। और शव पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिए। फ़िलहाल पुलिस सारे मामले की जानकफ कर रही है। यह एक हादसा था या फिर ख़ुदकुशी यह पूरी जाँच के बाद ही पता चल पायेगा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |