Advertisement
राजधानी भोपाल में एक 78 साल की बुजुर्ग महिला के साथ 37 साल के युवक ने रेप की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि घटना 26 अक्टूबर को रात 2 बजे की है । महिला अपनी झुग्गी में सो रही थी। इसी बीच आरोपी राजू आया। वह झुग्गी का पर्दा फाड़कर अंदर आया था। बोला- मुझे रोटी दे। महिला ने कहा की उसके पास रोटी नहीं है। जिसके बाद वह गाली गलौज करने लगा। और उसने महिला को जमीन पर धक्का देकर पटक दिया। और ज़बरदस्ती की। विरोध करने पर आरोपी ने महिला का गला दबा दिया। और मुँह भी बंद कर दिया। जानकारी के अनुसार महिला तीन बेटे हैं। दो बेटे साथ नहीं रखते। सबसे छोटा बेटा देखरेख करता था, लेकिन वो चल बसा। वे आरोपी को बेटे की तरह मानती थीं, उसे खाना देती थीं। महिला मूलत: खंडवा जिले की रहने वाली है। 3 साल पहले महिला का छोटा बेटा उसे खंडवा से भोपाल लेकर आया था। वही महिला की सेवा करता था। इसी बीच उसके छोटे बेटे की मौत हो गई। जिसके वजह से महिला बेसहारा हो गई । महिला भोपाल में 11 सौ क्वार्टर के पास एक मंदिर के करीब झुग्गी बनाकर रहने लगी। 2 साल से झुग्गी में ही रह रही है । मंदिर में आने-जाने वाले लोग खाना दे जाते हैं। इसी से उसका गुज़ारा होता है। महिला ने बताया की आरोपी उसकी झुग्गी में बार बार आता है। जिससे परेशान होकर महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |